जूनियर एनटीआर की फिल्म विवादों में, तमिलनाडु में क्यों उठ रही बैन की मांग?

Knews Desk- साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान होते ही यह प्रोजेक्ट बड़े विवाद में फंस गया है। डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ उनकी इस नई फिल्म को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था, वहीं अब तमिलनाडु में इसके खिलाफ विरोध तेज हो गया है और फिल्म को बैन करने की मांग भी उठने लगी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित बताई जा रही है और इसमें भगवान मुरुगन से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी या किरदारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर सामने आए शुरुआती पोस्टर और कैप्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विवाद की मुख्य वजह फिल्म के एक कथित पोस्टर में किया गया दावा है, जिसमें कहा गया था कि भगवान मुरुगन का जन्म ‘उत्तर भारत’ में हुआ था। इस बात को लेकर तमिलनाडु में लोगों और राजनीतिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भगवान मुरुगन तमिल संस्कृति और आस्था का अहम हिस्सा हैं और उन्हें दक्षिण भारत, विशेषकर तमिल पहचान से गहराई से जोड़ा जाता है। ऐसे में उनके जन्मस्थान को लेकर किसी भी तरह का गलत या विवादित दावा भावनाओं को आहत कर सकता है।

https://www.instagram.com/p/DaKxXtQIZmR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

इस मुद्दे पर तमिल नेता और पूर्व अभिनेता सीमान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए फिल्म के मेकर्स को चेतावनी दी है। सीमान ने आरोप लगाया कि अगर फिल्म में भगवान मुरुगन को लेकर तथ्यों से छेड़छाड़ की गई या गलत प्रस्तुति दी गई, तो इसका तमिलनाडु में व्यापक विरोध होगा। उन्होंने साफ कहा कि कला के नाम पर धार्मिक और सांस्कृतिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीमान ने यह भी मांग की है कि फिल्म में भगवान मुरुगन से जुड़ी किसी भी प्रस्तुति को सही ऐतिहासिक और धार्मिक संदर्भ के साथ ही दिखाया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

फिलहाल इस पूरे विवाद पर फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन इसके टाइटल को लेकर भी चर्चा है कि इसका नाम ‘गॉड ऑफ वॉर’ हो सकता है। जूनियर एनटीआर की यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है और अब सबकी नजरें मेकर्स के अगले कदम और आधिकारिक सफाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *