पहले पार्ट ने मचाया था धमाल, अब ‘कॉकटेल 2’ की बारी! इस दिन रिलीज होगा शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर!

KNEWS DESK – Shahid Kapoor की पिछली फिल्म O Romeo बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब एक्टर अपनी अगली फिल्म Cocktail 2 के जरिए धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है और अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस खास इवेंट में शाहिद कपूर के साथ Kriti Sanon, Rashmika Mandanna, प्रोड्यूसर Dinesh Vijan, Luv Ranjan, डायरेक्टर Homi Adajania और म्यूजिक डायरेक्टर Pritam शामिल हुए।

इवेंट के दौरान फिल्म के दो गानों ‘माशूका’ और ‘तुझको’ की झलक दिखाई गई। खास बात यह रही कि ‘तुझको’ गाने के आखिर में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट का ऐलान कर दिया।

अब आधिकारिक तौर पर साफ हो गया है कि ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर 29 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। वहीं फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

बताया जा रहा है कि इस बार ‘कॉकटेल 2’ की कहानी पहले पार्ट से काफी अलग होगी। फिल्म में रोमांस, दोस्ती और रिश्तों के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में Rashmika Mandanna और Kriti Sanon के किरदार काफी अलग और बोल्ड हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगर पहली ‘कॉकटेल’ की बात करें, तो Cocktail साल 2012 में रिलीज हुई थी और उसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में Saif Ali Khan, Deepika Padukone और Diana Penty लीड रोल में थे। वहीं Dimple Kapadia, Boman Irani और Randeep Hooda ने सपोर्टिंग रोल निभाए थे। फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *