Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमत में हल्की तेजी, चांदी हुई सस्ती…जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

KNEWS DESK- देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शेयर बाजार में कमजोरी और रुपये में गिरावट के बीच गोल्ड के दाम में मामूली तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार के दौरान सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया। वहीं, सिल्वर के भाव दबाव में रहे और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर क्या रहे ताजा भाव?

सुबह करीब 11 बजकर 17 मिनट पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 333 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोने का भाव बढ़कर 1,58,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

कारोबार की शुरुआत में गोल्ड 1,58,076 रुपये पर खुला था और ट्रेडिंग के दौरान 1,58,884 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार में सिल्वर करीब 400 रुपये कमजोर हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में गिरावट और बढ़ गई।

करीब 11 बजकर 22 मिनट तक चांदी का भाव लगभग 900 रुपये टूटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया। हालांकि कारोबार के दौरान सिल्वर ने 2,74,145 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई भी छुआ।

दिल्ली और मुंबई में क्या है रेट?

रिटेल मार्केट में भी सोने और चांदी के दाम में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

  • सोना – 1,58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी – 2,70,080 रुपये प्रति किलोग्राम

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में करीब 250 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी 720 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

मुंबई में गोल्ड-सिल्वर रेट

  • सोना – 1,59,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी – 2,70,760 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई में भी सोने के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली, जबकि सिल्वर के रेट में गिरावट दर्ज की गई।

क्यों बदल रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और शेयर बाजार की स्थिति का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। त्योहारी और शादी सीजन के चलते घरेलू बाजार में भी सोने की मांग बनी हुई है, जिसकी वजह से कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है।