मौनी रॉय संग शादी टूटने पर फूटा सूरज नांबियार का गुस्सा! एलिमनी और तीसरे शख्स वाली अफवाहों पर दिया करारा जवाब!

KNEWS DESK – Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar के अलग होने की खबर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी। दोनों ने हाल ही में एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते खत्म होने की पुष्टि की थी। इसके बाद से लगातार उनके तलाक को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। कहीं एलिमनी को लेकर दावे किए जा रहे थे तो कहीं किसी तीसरे शख्स की एंट्री को वजह बताया जा रहा था।

अब इन सभी चर्चाओं पर खुद सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा बयान शेयर करते हुए साफ कर दिया कि उनके और मौनी के अलग होने के पीछे कोई विवाद, तीसरा व्यक्ति या पैसों का मामला नहीं है।

सूरज ने अपने बयान में लिखा कि वह एक बार में सभी अफवाहों को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कोई एलिमनी नहीं है। कोई लड़ाई नहीं है। कोई तीसरी पार्टी इसमें शामिल नहीं है।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में जो बातें कही जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी और कल्पना पर आधारित हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया है। सूरज ने लिखा, “मौनी और मैंने मिलकर यह फैसला किया कि अब अलग हो जाना ही सही रहेगा। हमने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है और आगे भी करेंगे। बाकी जो भी बातें कही जा रही हैं, उनका सच से कोई लेना-देना नहीं है।”

सूरज नांबियार ने उन रिपोर्ट्स पर भी नाराजगी जाहिर की, जिनमें उनके दोस्तों और करीबियों के नाम घसीटे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना किसी वजह के मासूम लोगों को इस मामले में शामिल कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं आखिरी बार साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे रिश्ते को लेकर या किसी थर्ड पार्टी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारे दोस्तों को इस मामले में घसीटना ठीक नहीं है, क्योंकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।”

सूरज ने यह भी कहा कि उनके और मौनी के ज्वाइंट स्टेटमेंट में वह सब कुछ पहले ही कह दिया गया था, जो जरूरी था। अब दोनों सिर्फ अपनी प्राइवेसी चाहते हैं और चाहते हैं कि लोग उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें।