शनि अमावस्या आज, दिन या रात मिलें ये संकेत तो समझिए खुलने वाली है किस्मत, शनिदेव बरसाएंगे कृपा!

KNEWS DESK- आज 16 मई की शनि अमावस्या बेहद खास मानी जा रही है। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि जयंती का शुभ संयोग बना है। साथ ही आज वट सावित्री व्रत भी रखा जा रहा है, इसलिए इसे बड़ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर शनि अमावस्या के दिन या रात कुछ खास संकेत दिखाई दें तो यह इस बात का इशारा माना जाता है कि जल्द ही आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। माना जाता है कि ऐसे संकेत मिलने पर शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन, सफलता व मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

शनि अमावस्या पर दिखें ये संकेत तो समझिए बदलने वाली है किस्मत

काला कुत्ता दिखना माना जाता है शुभ

अगर शनि अमावस्या के दिन अचानक कोई काला कुत्ता आपके घर आ जाए या रास्ते में दिखाई दे और आपको देखकर पूंछ हिलाए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार यह शनिदेव की कृपा का संकेत हो सकता है. इससे धन लाभ, कर्ज से मुक्ति और रुके हुए काम पूरे होने के योग बनते हैं. ऐसे में काले कुत्ते को रोटी, दूध या अन्य भोजन जरूर खिलाना चाहिए.

काली चींटियों का झुंड दिखना देता है बड़ा संकेत

अगर घर या आसपास कहीं काली चींटियों का झुंड दिखाई दे तो इसे भी शुभ माना जाता है। खासकर शनि अमावस्या के दिन काली चींटियां दिखना अचानक धन लाभ और सफलता मिलने का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चींटियों को आटा और शक्कर खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

सपने में शनि मंदिर या पीपल का पेड़ दिखना

यदि शनि अमावस्या की रात सपने में शनि मंदिर, पीपल का पेड़, कौवा, भैंस या अन्य काले रंग के पशु-पक्षी दिखाई दें तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह रुके हुए कार्य पूरे होने और लंबे समय से देखे जा रहे सपनों के पूरा होने का इशारा हो सकता है।

अचानक अच्छी खबर मिलना भी है शुभ संकेत

अगर अमावस्या की शाम या रात में कोई अच्छी खबर मिले, अटका हुआ पैसा वापस मिल जाए या अचानक लाभ हो जाए तो इसे भी शनिदेव की कृपा माना जाता है। यह संकेत बताते हैं कि जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने वाली हैं।

बिना वजह मन खुश रहना क्या दर्शाता है?

अगर शनि अमावस्या की रात बिना किसी खास वजह के मन शांत और प्रसन्न महसूस हो, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह इस बात का संकेत हो सकता है कि कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव कम हो रहा है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है.

शनि अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय

  • शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • पीपल के पेड़ के नीचे दीपदान करें
  • घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं
  • जरूरतमंद लोगों को दान करें
  • काले तिल, उड़द दाल और सरसों का तेल दान करना शुभ माना जाता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि अमावस्या पर किए गए ये उपाय जीवन में सुख, शांति और तरक्की लेकर आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *