KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शाहीन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ खुलासा
शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके हाथ में एंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा—“हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया।” इस प्यारे मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया।

पहले ही कर चुकी थीं रिलेशनशिप पब्लिक
शाहीन कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुकी थीं। इसके बाद से वह अक्सर ईशान मेहरा के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आईं। दोनों की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता रहा है।

शाहीन की इस नई शुरुआत पर बॉलीवुड से कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा पेशे से स्पोर्ट्स और फिटनेस कोच हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ज्यादातर फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं। उनकी प्रोफाइल से साफ है कि फिटनेस उनके लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है।

शाहीन भट्ट सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक टैलेंटेड राइटर और फिल्ममेकर भी हैं। वह आलिया भट्ट के साथ ‘इटरनल सनशाइन’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर हैं। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार उनकी पर्सनल लाइफ ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
