पुतिन को जान से मारने के लिए यूक्रेन ने की साजिश क्रेमलिन में किया ड्रोन अटैक- रूस का दावा

KNEWS DESK…यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कराने की कोशिश की गई| ब्रिटिश अखबार द सन का दावा है की युक्रेन ने विस्फोटक से भरे ड्रोन से हत्या करने की कोशिश की |लेकिन ये ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया| इस  हमले को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये ड्रोन पुतिन की हत्या करने के लिए था | जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल पार्क के दौरे के दौरान पुतिन की हत्या की योजना बनाई गई थी|

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश की गयी ऐसा दावा किया जा रहा है |ये दावा रूस की तरफ से ही किया गया है| रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की| क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है क्रेमलिन ने इस पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है|क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा की दो ड्रोन को रूस की ओर भेजा गया था| जिसके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था|हालांकि ड्रोन मार गिराया गया है| उनका कहना है की इसे एक सोची समझी साजिश मना जायेगा |यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था| लेकिन इस हमले से पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है |रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कार्यक्रम नहीं बदला गया है| यह हमेशा की तरह जारी रहेगा| हम जवाबी कार्रवाई के तहत काम करेंगे| मौजूदा हालातों को देखते हुए यही सही है|

यूक्रेन ने इन आरोपों का खंडन किया 
यूक्रेन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों का खंडन किया है |यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है| यूक्रेन कोई भी हमला नहीं करता| बल्कि हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं| हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते|

आखिर मामला क्या है?

दरअसल मामला ये है की रूस का कहना है की यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की | यह आरोप यूक्रेन पर लगा है| राहत की बात यह है कि इस हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है| पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित हैं| हमले की कोशिश बीती रात की गई| क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है| इस हमले के बावजूद भी 9 मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर ही होगी|

About Post Author