उत्तराखंड में अब आपराधिक प्रवृति के लोगों का ज़मीन खरीद पर रोक

उत्तराखंड : उत्तराखंड एक धार्मिक प्रदेश होने के साथ ही शांतिप्रिय प्रदेश भी है। यहाँ का माहौल जितना धार्मिक और शांतिप्रिय है, लोग भी यहाँ के उतने ही सहज़ और शांत स्वभाव के हैं। लेकिन बीते कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, इसका एक कारण यह है कि बाहर के आपराधिक प्रवृति के लोग यहाँ लगातार ज़मीन की खरीद फरोक्त कर रहे हैं। ज़मीन की इस खरीद फरोक्त पर लगाम लगाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर एक कानून लाने को कहा है। जिसे लेकर आज मंत्रिमंडल में प्रस्ताव रखा जा सकता है।

कानून बनाकर रोकेंगे अवैध खरीद फरोक्त

आज से 23 वर्ष पूर्व उत्तराखंड को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली। जिसके बाद राज्य के विकाश की गाड़ी जैसे जैसे आगे बढ़ती रही, वैसे वैसे राज्य में ज़मीनो की वैध-अवैध खरीद फरोक्त भी बढ़ती रही। यहाँ की ज़मीनो पर भू माफियाओं की टेढ़ी नजर भी रही। जो यहाँ की ज़मीनो को धड़ल्ले से बेचते आ रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में आपराधिक प्रवृति के लोगों का भी बोलबाला रहा। कुछ समय से यह भी देखने में आ रहा है कि राज्य में आपराधिक ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। इन सब को रोकने के लिए अब सरकार सख्त रूप अपनाने जा रही है। अब राज्य में किसी के  भी ज़मीन खरीदने से पूर्व खरीददार का पूर्व का रिकॉर्ड देखा जायेगा कि कही वह आपराधिक पृष्ठभूमि से तो नहीं आते, साथ ही ज़मीन क्रय का कारण भी स्पष्ट करना होगा। आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर जमीन की खरीद पर रोक लगाई जा सकती है।

 

 

 

About Post Author