उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पहले चरण में 37 जिलो में वोटिंग जारी

लखनऊ,  नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा |पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलो में 10 नगर निगमों ; १०४ नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे |करीब 2.40 करोड मतदाता  7593 पदों के लिए 44 हज़ार से अधिक उम्मीदवारों के लिए भाग्य का फैसला करेंगे |

37 जिलों में होगा मतदान 

शामली ;मुजफरनगर,बिजनोर ,रामपुर ,आगरा ,हरदोई ,लखनऊ ,गोंडा ,कुशीनगर ,सीतापुर ,प्रयागराज ,गाजीपुर ,फतेहपुर , रायबरेली ,बनारस ,मैनपुरी ,प्रतापगड ,देवरिया ,लखीमपुर खीरी ,महाराजगंज ,बलरामपुर ,जलौन ,फिरोजाबाद ,गोंडा ,झासी ,अमरोहा ,मथुरा ,मुरादाबाद ,उन्नाव ,चंदोली व जौनपुर |

 दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग 

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले जाएंगे. इसमें मेरठ मंडल के मेरठ, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर और अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज और औरैया बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत, चित्रकूट मंडल में महोबा, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट, अयोध्या मंडल में अमेठी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर और बस्ती मंडल के संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर और बस्ती में वोटिंग होगी.

About Post Author