Knews Desk– नेपाल में बूढ़ीगंडकी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ में 45 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि 27 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि पहले से चेतावनी मिलने के बाद नदी किनारे रहने वाले कई लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।
बाढ़ के कारण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इस दौरान दो पक्के पुल, एक बेली ब्रिज और दो झूला पुल बह गए। इसके अलावा तीन वाहन भी बाढ़ में बह गए, जबकि चार जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नौ विदेशी नागरिकों समेत कुल 82 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। हालांकि, पांच लोगों के लापता होने से चिंता बनी हुई है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।