रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म की रिलीज को दो हफ्ते आगे बढ़ाने पर कर रहे हैं विचार, नई तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं
Knews Desk – रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही इस पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। खबर थी कि रश्मिका की यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म अपनी पहले से तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे सकती है।
नई रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट बदलने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल प्रोडक्शन टीम की ओर से नई रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब फिल्म के प्रमोशन का अगला दौर शुरू होने वाला है और इसका नया गाना ‘ओसे रामुलम्मा’ भी रिलीज हो चुका है।
Gulte की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की रिलीज को दो हफ्ते आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 27 नवंबर की जगह 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
रश्मिका की यह फिल्म नवंबर की बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही थी। ऐसे में रिलीज डेट बदलने की खबर ने फैंस का ध्यान खींचा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी यह साफ नहीं किया है कि रिलीज में बदलाव होने से फिल्म के प्रमोशन और दूसरे प्लान पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। आधिकारिक घोषणा होने तक फिल्म की पहले से तय रिलीज डेट 27 नवंबर ही मानी जाएगी।
रिपोर्ट में रिलीज डेट बदलने की एक वजह नए फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों को बताया गया है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, अब मेकर्स को फिल्म की तय रिलीज डेट से कम से कम दो हफ्ते पहले उसे सर्टिफिकेशन के लिए जमा करना जरूरी है। बताया जा रहा है कि इसी नियम के चलते मेकर्स अपनी रिलीज की योजना में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।
किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होता है। हालांकि, ‘मायसा’ की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर प्रोडक्शन टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।