KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मान देकर सभी का दिल जीत लिया।

जानकारी के अनुसार, मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 90 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मुलाकात की।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार को गले लगाया और उनके पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया। यह दृश्य मंच पर मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।
माखनलाल सरकार को बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी संगठन और विचारधारा के लिए समर्पित किया है। मंच पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए इस सम्मान ने उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक योगदान को विशेष पहचान दी।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय राजनीति में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान की एक मिसाल है।