सीरिया में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बाल-बाल बचे, दमिश्क में होटल के बाहर धमाका

Knews Desk- सीरिया की राजधानी दमिश्क में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक होटल के बाहर बम धमाके की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि इसी होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ठहरे हुए हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के निमंत्रण पर दमिश्क पहुंचे थे। उनकी यात्रा के दौरान होटल के बाहर हुए इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। घटना के बाद दमिश्क में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। होटल के आसपास के इलाके की जांच की जा रही है और धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किसने और किस उद्देश्य से किया।

अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां मौके से सबूत जुटाने में लगी हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका किसी साजिश का हिस्सा था या कोई अन्य घटना। मैक्रों की सीरिया यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, राजनीतिक हालात और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन होटल के बाहर हुए धमाके ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

घटना के बाद फ्रांस और सीरिया की सुरक्षा एजेंसियों के बीच भी संपर्क बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल राहत की बात यह है कि धमाके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन राष्ट्रपति के ठहरने वाले स्थान के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की असली वजह और इसके पीछे शामिल लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *