सैमसंग ने Samsung Galaxy A05s फोन किया लॉन्च, मिलेगी 6GB रैम और 5000mAh की पावरफुल बैटरी

KNEWS DESK – सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A05s लॉन्च कर दिया है| कंपनी ने 4 साल सिक्योरिटी और 2 साल सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा के साथ फोन को पेश किया है|सैमसंग ने लेक्सी A05s को किफायती दाम में लॉन्च किया है| आपको फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं|

Samsung Galaxy A05s India launch date revealed

Samsung Galaxy A05s की कीमत और ऑफर्स

फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है| फोन की कीमत 14,999 रुपये है| इस फोन को सैमसंग की ऑफिशियल साइट, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं| वहीं सैमसंग के इस फोन पर आपको कई बेहतरीन ऑफर्स भी मिलेंगे|

Samsung Galaxy A05s के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A05s स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 4G सपोर्ट दिया गया है, जो 6nm बेस्ड है| फोन Adreno 610 GPU सपोर्ट के साथ आता है| साथ ही फोन में एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ One UI कस्टम स्किन सपोर्ट दिया गया है| Samsung Galaxy A05s स्मार्टफोन में 6.7 इंच की पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है| फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है| फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है|

Samsung Galaxy A05s का कैमरा और बैटरी

Samsung Galaxy A05s ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है| इसमें 50MP मेन कैमरा दिया गया है|साथ ही  2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है| सेल्फी के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है|

फोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है| साथ ही 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है| यह एक 4G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन है| इसमें वाई-फाई, ड्यूल बैंड सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी दी गई है| फोन की थिकनेस 8.8mm है| जबकि वजन 194 ग्राम है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंस सेंसर सपोर्ट के साथ आता है| फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लै, लाइट ग्रीन और लाइट पर्पल में आएगा|

यह भी पढ़ें – निसान ने पेश की Hyper Tourer concept EV कार, जापान मोबिलिटी शो में किया जाएगा पेश

About Post Author