KNEWS DESK- स्मार्टफोन बाजार में Poco एक नए डिवाइस के साथ अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Poco M8 Power को लेकर संकेत देना शुरू कर दिया है। इस फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक Poco M8 Power की लॉन्च डेट और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फोन दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Flipkart पर बनाई गई माइक्रोसाइट में फोन को लेकर “बड़ी बैटरी के लिए तैयार” जैसे संकेत दिए गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Poco M8 Power में बड़ी क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो Poco M8 Power में Redmi Note 17 जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
भारत के लिए खास मॉडल हो सकता है फोन
कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Poco M8 Power को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है। एक टिपस्टर ने HyperOS कोड में इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी मिलने का दावा किया था, जिसमें इसका मॉडल नंबर 2602IPC8I बताया गया था। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Redmi Note 17 जैसे मिल सकते हैं फीचर्स
अगर Poco M8 Power वास्तव में Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन होता है, तो इसमें कई शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Redmi Note 17 के चीनी मॉडल में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है।
कैमरा और बैटरी में मिलेगा दम
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 17 में 50 मेगापिक्सल Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन काफी खास हो सकता है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
Poco M8 Power को लेकर कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल Flipkart माइक्रोसाइट के लाइव होने से इतना जरूर साफ है कि फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। अब देखना होगा कि Poco इस स्मार्टफोन को किस कीमत और किन फीचर्स के साथ बाजार में उतारती है।