iPhone 18 Pro के फीचर्स हुए लीक! छोटा होगा Dynamic Island, कैमरा और बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

KNEWS DESK- Apple अपने आने वाले iPhone 18 Pro लाइनअप में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स और सप्लाई चेन से सामने आई जानकारियों के मुताबिक, नया iPhone 18 Pro डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है।

खास बात यह है कि इस बार कंपनी सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फोन के लुक और यूजर एक्सपीरियंस पर भी काफी काम कर रही है।

छोटा हो सकता है Dynamic Island

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में मिलने वाला Dynamic Island पहले के मुकाबले काफी छोटा हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसका कटआउट लगभग 35 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि Apple डिस्प्ले के नीचे Face ID टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रहा है। हालांकि यह तकनीक अभी पूरी तरह तैयार नहीं मानी जा रही, इसलिए Dynamic Island पूरी तरह खत्म नहीं होगा।

इसके अलावा फोन नए और प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में भी आ सकता है, जिनमें Sky Blue, Dark Cherry, Silver और Dark Grey जैसे शेड्स शामिल हो सकते हैं।

कैमरे में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

कैमरा सेक्शन में इस बार Apple बड़ा अपग्रेड दे सकता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro में ‘Variable Aperture’ टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

इस फीचर की मदद से यूजर यह कंट्रोल कर पाएंगे कि कैमरे में कितनी रोशनी अंदर आए। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है और पोर्ट्रेट शॉट्स में ज्यादा नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा कंपनी बड़े अपर्चर, स्टैक्ड इमेज सेंसर और बेहतर टेलीफोटो ज़ूम टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro कैमरा क्वालिटी के मामले में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

डिस्प्ले और बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro लाइनअप में नई LTPO+ OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। इससे स्क्रीन ज्यादा एफिशिएंट होगी और बैटरी की खपत कम हो सकती है।

Apple अपने नए A20 Pro चिपसेट पर भी काम कर रहा है, जिसे TSMC के एडवांस 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। इससे फोन की स्पीड और बैटरी बैकअप दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में पहली बार 5000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है। अगर ये सभी लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro Apple के सबसे बड़े अपग्रेडेड iPhones में से एक बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *