HMD के नए फोन की पहली झलक आई सामने, Flipkart पर होगी बिक्री, जल्द होगा लॉन्च

Knews Desk– HMD जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर जारी कर नए फोन की झलक दिखाई है। कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे HMD Pro कहा जा सकता है। टीजर से यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होगी।

कंपनी ने टीजर में “Pro is about to focus on one thing: your Vibe” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही लोगों से यह अंदाजा लगाने के लिए कहा गया है कि कैमरा लेंस के पीछे क्या है। इससे संकेत मिलता है कि नए स्मार्टफोन में कैमरा इसके प्रमुख फीचर्स में से एक हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी कैमरा से जुड़े स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।HMD की ओर से जारी 13 सेकंड के वीडियो में फोन का रियर डिजाइन नजर आया है। टीजर में स्मार्टफोन सिल्वर कलर में दिखाई दे रहा है। फोन के किनारे गोल हैं और पीछे ऊपर की तरफ दो बड़े गोल कैमरा कटआउट वर्टिकल पोजिशन में दिखाई देते हैं। इनके नीचे एक छोटा गोल LED फ्लैश भी नजर आता है। रियर कैमरा सेटअप को राउंडेड रेक्टेंगल शेप वाले मॉड्यूल में रखा गया है।

हालांकि, अभी कंपनी ने कैमरा सेंसर के मेगापिक्सल, OIS सपोर्ट या अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में फोन के कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।HMD ने यह भी कंफर्म किया है कि नया स्मार्टफोन भारत में Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसे Flipkart की The Big Billion Days सेल के दौरान बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की सटीक लॉन्च डेट, कीमत और बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।टीजर में इस्तेमाल किए गए “Vibe” शब्द की वजह से यह भी माना जा रहा है कि नया स्मार्टफोन HMD की Vibe सीरीज का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फोन को Vibe सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा या फिर इसे अलग Pro मॉडल के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा।

HMD ने इस साल भारत में Vibe 2 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Unisoc प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है।फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में 50MP का AI-बेस्ड रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इसमें 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। अब नया HMD Pro इस फोन से किस तरह अलग होगा, इसकी जानकारी कंपनी लॉन्च के करीब साझा कर सकती है।फिलहाल HMD ने नए फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसके बाकी फीचर्स और कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से आने वाले टीजर या लॉन्च इवेंट के दौरान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *