BSNL का धमाकेदार प्लान! सिर्फ 2799 रुपये में पूरे साल की वैलिडिटी, रोज मिलेगा 3GB डेटा

KNEWS DESK- देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। खास बात यह है कि यह प्लान 3 हजार रुपये से कम कीमत में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है।

2799 रुपये में पूरे साल की सुविधा

BSNL का 2799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी पूरे साल में यूजर्स को कुल 1095GB डेटा का लाभ मिलता है।

इसके अलावा प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। लंबी वैलिडिटी और अधिक डेटा के कारण यह प्लान कई निजी कंपनियों के मुकाबले किफायती माना जा रहा है।

Jio के प्लान से कैसे अलग है?

अगर Jio के 365 दिन वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 3599 रुपये है। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

हालांकि Jio अपने ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी देता है, जिनमें जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Google Gemini Pro का एक्सेस और क्लाउड स्टोरेज जैसी सेवाएं शामिल हैं। साथ ही पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलता है।

Airtel का प्लान कितना अलग?

एयरटेल का 365 दिनों वाला प्लान भी 3599 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

इसके साथ कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा, Adobe Express Premium, स्पैम कॉल अलर्ट, हेलोट्यून और Airtel Xstream Play जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी देती है।

BSNL क्यों है सबसे किफायती?

BSNL का 2799 रुपये वाला प्लान मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। निजी कंपनियों की तुलना में इसमें अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं भले ही नहीं मिलतीं, लेकिन डेटा और वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान काफी किफायती साबित होता है।

यदि आपका फोकस केवल डेटा, कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी पर है, तो BSNL का यह प्लान आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *