Airtel का दमदार सालाना प्लान: 1849 रुपये में पूरे 365 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग और SMS फ्री

KNEWS DESK- अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कंपनी के सबसे किफायती सालाना प्लानों में शामिल है, जो पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।

यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती, लेकिन वे अपने नंबर को पूरे साल एक्टिव रखना चाहते हैं।

क्या मिलता है 1849 रुपये वाले प्लान में?

एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा पूरे साल के लिए 3600 SMS भी दिए जाते हैं।

हालांकि इस प्लान में डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है, लेकिन कंपनी कई अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है, जो इसे और आकर्षक बनाती हैं।

मिलते हैं ये अतिरिक्त फायदे

इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को Adobe Express Premium का 12 महीने का एक्सेस भी मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये बताई जाती है।

इसके अलावा एयरटेल की स्पैम कॉल और स्पैम SMS डिटेक्शन सुविधा भी शामिल है, जो अनचाहे कॉल्स और मैसेज से सुरक्षा प्रदान करती है। ग्राहक हर 30 दिन में एक बार मुफ्त हेलोट्यून सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं।

Jio के प्लान से कैसे अलग?

रिलायंस जियो के पास भी इसी तरह का एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान मौजूद है, जिसकी कीमत 1748 रुपये है। हालांकि कीमत थोड़ी कम होने के बावजूद इस प्लान में 365 दिनों के बजाय 336 दिनों की वैधता मिलती है।

जियो अपने प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS के साथ JioTV और Jio AI Cloud Storage जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी देता है।

किसके लिए है यह प्लान?

अगर आप मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS का इस्तेमाल करते हैं और डेटा के लिए अलग से रिचार्ज कर लेते हैं, तो एयरटेल का यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पूरे साल की वैधता और अतिरिक्त सुविधाओं के कारण यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है जो कम खर्च में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *