दशहरे पर नारियल के ये दस उपाय आपको बना सकते हैं करोड़पति!

KNEWS DESK- नारियल पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला बहुत ही जरूरी फल है। हिंदू धर्म में तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल के पेड़ में खुद मां लक्ष्मी वास करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नारियल का पेड़ होता है उस घर में सुख-समृद्धि के साथ मां की कृपा भी बनी रहती है लेकिन आज हम आपको नारियल के 10 चमत्कारी टोटके बताएंगे जिनका इस्तेमाल आप दशहरे की पूजा में कर सकते हैं। जिससे आपके घर में कभी भी धन की पूजा नहीं होगी।

Money totke do this coconut remedies on dussehra to become

पहला टोटका

ऋण उतारने के लिए-  एक नारियल पर चमेली का तेल मलें। जिसके बाद सिंदूर से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। कुछ भोग( लड्डू अथवा गुड़ चना ) के साथ हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करें। जिसके बाद आपको तुरंत लाभ प्राप्त करें।

ऋण उतारने के लिए दूसरा उपाय-  दशहरे के दिन नहाने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी में प्रभावित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

दूसरा टोटका-  अगर आपको व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो दशहरे के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले कपड़े में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाउ मिष्ठान के साथ आस- पास के किसी भी राम मंदिर में चढ़ा दें।

तीसरा टोटका- अगर आपका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो दशहरे के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में एक जटावाला नारियल, गुलाब, कमल पुष्प माला, सवा मीटर गुलाबी सफेद कपड़ा, सवा पाउ चमेली, दही, सफेद मिष्ठान एक जोड़ा जनेऊ के साथ माता को अर्पित करें। इसके बाद मां की कपूर और देसी घी से आरती करें।

चौथा टोटका- दशहरे के दिन दीपावली की तरह चौकी सजाकर गणेश जी और महालक्ष्मी रखें। इसके बाद चावल की ढेरी पर तांबे का कलश रखें। एक नारियल को साफ लाल कपड़े में लपेटकर कलश में रखें। इसके बाद दो बड़े दीपक लें। एक में घी का और दूसरे में तेल का दीपक जलाएं। एक दीपक को चौकी के दाहिनी ओर रख दें और दूसरा मूर्तियों के चरणों में रख दें। वहीं एक छोटा दीपक गणेशजी के पास रखकर विधि-विधान से पूजा करें।

पांचवां टोटका- 

काम में सफलता पाने का टोटका- लंबे समय से रुका हुआ काम भी यह टोटका करने से पूरा हो जाता है। इसके लिए लाल सूती कपड़े में नारियल लपेट कर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। प्रवाहित करते समय नारियल से 7 बार अपनी मनोकामना कहें।

छठा टोटका- 

मां दुर्गा के चरण लाल रंग के रुमाल से पोंछे- दशहरे के द‌िन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्‍हें त‌िजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

सातवां टोटका- रावण दहन की राख से इंसान खुशियां पा सकता है। धनवान बन सकता है। बस आपको करना ये होगा कि रावण दहन के दूसरे दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि से निवृत्त होकर जहां कहीं घर के आस-पास पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ रावण दहन किया गया हो, वहां से रावण की थोड़ी-सी राख ले आएं। किसी कागज में रखकर इसे तिजोरी में रख दें।

यह दशहरे का अचूक उपाय है, जो कभी खाली नहीं जाता। इस उपाय से घर में व्याप्त हर तरह की निगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलेगा। जीवन में खुशहाली लौट आएगी। धन में बरकत होती है। तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश वर्जित होगा।

आठवां टोटका- दशहरे के दिन जिस तरह शमी की पूजा करते हैं शनि दोष से बचने के लिए। शमी वृक्ष के नीचे एक नारियल उन्हें अर्पित करें और वहां धूप दीप प्रज्वलित करके शनिदेव से शनि, राहु और केतु की पीड़ा से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

नौवां टोटका- नौकरी में परेशानी को दूर करने के लिए दशहरे के दिन पूजन करके नारियल सहित 10 फल माता को अर्पित करने के बाद उन्हें गरीबों में बाट दें।

दसवां टोटका- दशहरे से एक दिन पहले नारियल को अपने सिर के पास रख कर सोएं। फिर दशहरे की सुबह उस नारियल को जल में प्रवाहित करते हुए ‘ॐ रामदूताय नम:।’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी। साथ ही आगे आने वाली बांधाओं व संकटों से छुटकारा मिलेगा।

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। के न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

About Post Author