अनन्या पाण्डेय और आदित्य रॉय कपूर का हुआ ब्रेकअप, कपल के फ्रेंड ने किया खुलासा

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पाण्डेय और आदित्य रॉय कपूर पिछले कुछ सालों से अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं| माना जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं| इतना ही नहीं अक्सर इस जोड़ी को साथ में भी देखा गया है| लेकिन इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है| खबर के मुताबिक अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो गया है|

Have Ananya Panday And Aditya Roy Kapur Parted Ways? Actress' Cryptic Post  Sparks Break Up Rumours, Celebrity News | Zoom TV

अनन्या और आदित्य का हुआ ब्रेकअप 

अनन्या पाण्डेय और आदित्य रॉय कपूर लम्बे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है| इस बात की जानकारी कपल के कॉमन फ्रेंड ने दी| रिपोर्ट के मुताबिक कपल दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था, लेकिन एक महीने पहले ही अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो गया है| उनके ‘ब्रेक-अप ने उनके करीबी दोस्तों को चौंका दिया है|

कॉमन फ्रेंड ने किया खुलासा 

अनन्या और आदित्य के कॉमन फ्रेंड ने बताया कि दोनों का अच्छा रिलेशनशिप चल रहा था लेकिन करीब एक महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया है, और हम सभी इस ब्रेकअप से हैरान हैं| दोनों एक-दूसरे के लिए काफी अच्छे हैं| अनन्या मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं, अब हर्ट तो हुईं ही हैं| वहीं, आदित्य भी इस सिच्युएशन से डील करने की कोशिश कर रहे हैं|

अनन्या ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट 

अनन्या ने भी पिछले महीने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि जो सच में आपका है वो वापस आ जायेगा| एक्ट्रेस के इस पोस्ट से ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि अनन्या और आदित्य का रिलेशनशिप ख़त्म हो गया है|

यह भी पढ़ें – अमित शाह ने विपक्षियों पर कसा तंज, कहा- ‘भारत का कोई भी नेता प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.