अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने की श्रद्धालुओं की सुविधा की पूरी तैयारियां

KNEWS DESK- लंबे समय से इंतजार कर रहे महादेव के भक्तों का इंतजार अब खत्म हुआ| इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है जो अगले 62 दिनों तक चलेगी| 31 अगस्त 2023 को यह यात्रा समाप्त हो जाएगी| केंद्र और राज्य सरकार ने भी इस यात्रा को लेकर काफी तैयारियां की हैं| यात्रा के दो महीने पहले से ही सरकार की तरफ से ख़ास तैयारियां की गई हैं| जिससे कि सभी भक्त बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें| दर्शन करने वाले भक्तों का पहला जत्था 30 जून को रवाना होगा|

13250 फीट की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए समस्त के लिए ICU की सुविधा तैयार की गई है| इस सुविधा में देश के 11 राज्यों से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है| 24 घंटे यह सुविधा उपलब्ध करने के लिए डॉक्टरों को 4 शिफ्ट में विभाजित किया गया है| बालटाल और चंदनवाड़ी में 100-100 बिस्तरों के दो अस्पताल बनाए हैं।

अमरनाथ यात्रा के समय सभी भक्तों के खाने-पीने की कुछ चीजों पर रोक लगाए गए हैं| यात्रा के दौरान मांसाहारी खाद्य पदार्थ,  भारी पुलाव या तले हुए चावल, डोसा, पूरी, भटूरा, भरवां परांठे, मक्खन वाली रोटी, अचार, चटनी, तले हुए पापड़, पिज्जा, बर्गर, क्रीम आधारित खाद्य पदार्थ, चाउमीन, फास्ट फूड आइटम, हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू खोया बर्फी, रसगुल्ला, कुरकुरे स्नैक्स  चिप्स, नमकीन मिश्रण, पकौड़े, समोसे, कोल्ड ड्रिंक्स, शराब, तंबाकू गुटका, पान मसाला आदि पर रोक लगा दिया गया है|

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने कई पुख्ता इंतजाम किए हैं| यात्रा के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के साथ-साथ सीआरपीएफ एनडीआरएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की ड्यूटी क्गाई गई गई| ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब आईटीबीपी को अमरनाथ यात्रियों की रक्षा करने हेतु ड्यूटी पर लगाया गया|

About Post Author