उत्तराखंड में लोगों को गर्मी से मिली राहत

देहरादून| कल उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश हुई है जिससे की मौसम का पूरा मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की अगले तीन- चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के करके गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। 25 और 26 फरवरी को अनुमान लगाया गया है की तेज हवाओं के करके हल्की बारिश हो सकती है और 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव से गर्मी बढ़ने के अनुमान ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल फरवरी के महीने में बहुत कम बारिश हुई है। अगर पिछले वर्ष के आकड़ों को देखा जाए तो जहां  44.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए और अब वही पूरे राज्य में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
देहरादून में 13.3 पहुंचा तापमान    
मंगलवार को राजधानी देहरादून के साथ-साथ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों मसूरी, चकराता में तेज हवाओं  के साथ बारिश भी हुई। और साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे दिन बहुत अधिक गर्मी थी। दून में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया और बाद में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री देखा गया है। 
मसूरी में बारिश और ओलों की हुई बरसात 
मसूरी में जो एक हफ्ते से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी वही मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया और पूरे शहर में घने बादल छा गए और साथ कोहरा भी। जिससे लोगों को फिर ठंड का एहसास होने लगा। रात आठ बजे तेज बारिश के साथ मसूरी में ओलों को भी बरसात हुई और जिससे ठंड फिर से बढ़ गई। 

About Post Author