युवक नशे की सप्लाई करने आया देहरादून, पुलिस ने दबोचा

उत्तराखंड: नशे के सौदागरों ने नशे को इतना ज्यादा फैला दिया है कि अब गांव तक भी नशे की पकड़ बन चुकी है। इससे युवा लगातार इसकी जद में आ रहे हैं, वहीं नशा बेचकर ये सौदागर मोटी कमाई कर रहे हैं। मामला राजधानी देहरादून का है जहाँ गढ़वाल का ही एक युवक नशा बेचने आया, लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया गया है कि युवक उत्तरकाशी का रहने वाला है। आरोपी युवक से अफीम बरामद की गयी। पूछने पर युवक ने बताया कि उसने ऐसा बेरोजगारी ओर आर्थिक तंगी के चलते किया।

युवक से 50 ग्राम अफीम बरामद की गयी

मामले के सम्बन्ध में रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक उत्तरकाशी से देहरादून आ रहा है, जिसके पास अफीम है। इसके बाद पुलिस ने रायपुर शान्तिनगर से युवक विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 50 ग्राम अफीम मिली। युवक ने पूछने पर बताया कि वह जनपद उत्तरकाशी का रहने वाला है। लॉकडाउन से पूर्व वह फ़ूड डिलीवरी का काम किया करता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद वह बेरोजगार हो गया, ओर इसलिए उसने पैसे कमाने के लिए अफीम की खेती करना शुरू किया। खेत से अफीम निका लने के बाद वह इसे बेचकर कुछ पैसे कामना चाहता था। इसी के लिए वह देहरादून आया था।

About Post Author