निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के लिए मांगे वोट, बोले- इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएंगी

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी दोस्त और को-एक्टर आम्रपाली दुबे को सपोर्ट करने के लिए वीडियो जारी कर फैन्स से वोट करने की अपील की है। आम्रपाली दुबे सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 का हिस्सा हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं।

Knews Desk – आम्रपाली दुबे को सपोर्ट करने के लिए उनके को-एक्टर और खास दोस्त निरहुआ मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आम्रपाली के लिए वोट मांगे और कहा कि उन्हें वोट करिए, ताकि वह इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएं।

निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर सूट-बूट पहने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह आम्रपाली के बिग बॉस में खेल की तारीफ करते हुए कहते हैं, “बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझबूझ, उनका स्टाइल, सब कुछ लोगों को दीवाना बना रहा है। और इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है।”

इसके बाद निरहुआ ने फैन्स से आम्रपाली को वोट और सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा, “तो आप भी जियो हॉटस्टार पर जाइए और आम्रपाली जी को 99 वोट्स आप कर सकते हैं, वोट दीजिए, सपोर्ट कीजिए, ताकि आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीत कर आएं। और हम सबको उम्मीद है कि वो पक्का जीतेंगी।”

https://www.instagram.com/reels/Df5GiA-ukVf/

निरहुआ ने आम्रपाली की जीत का दावा करते हुए आगे कहा, “सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली जी एकदम से इस बार ट्रॉफी लेकर ही आएंगी। तो भाइयों जाइए, आम्रपाली जी को वोट करिए, सपोर्ट करिए जियो हॉटस्टार पर।”

इस हफ्ते बिग बॉस में घर से बेघर होने के लिए उदिती सिंह और अरिश्फा खान को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। उदिती कैप्टन बनी हैं, इसलिए वह नॉमिनेट नहीं हुई हैं। वहीं, उदिती ने अरिश्फा को इम्युनिटी दी है, जिसकी वजह से वह भी इस हफ्ते सेफ हैं।

इनके अलावा आम्रपाली दुबे, यंग, स्काउट, काजी तौकीर, माही विज, गुल्लू, कनिका मान, लव गिल और मनीष गोयल पर इस हफ्ते नॉमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आम्रपाली दुबे को अपने खास दोस्त और को-एक्टर निरहुआ का सपोर्ट मिला है। अब देखना होगा कि फैन्स के वोट उन्हें इस हफ्ते सुरक्षित रखने में कितने कामयाब होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *