भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक खास मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। पवन सिंह हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर बाबा के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात की तस्वीरें पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह राजा भैया के साथ भी नजर आ रहे हैं।
Knews Desk – भोजपुरी स्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने गानों और फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बयानों और मुलाकातों के चलते वह फैन्स के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार पवन सिंह अपनी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई मुलाकात को लेकर लाइमलाइट में हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में पवन सिंह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। एक तस्वीर में वह हाथ जोड़कर बागेश्वर बाबा के चरणों के पास बैठे हैं और उनसे बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह ने गले में गुलाबी शॉल डाल रखी है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। वहीं, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्हाइट कपड़ों में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक किताब भी दिखाई दे रही है।
https://www.instagram.com/p/Df6Jxyvio-_/?
इसके अलावा एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पवन सिंह के साथ राजा भैया भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, “प्रेम से बोलिए बाबा बागेश्वर धाम सरकार की जय।” तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स कमेंट कर पवन सिंह की भक्ति और सादगी की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग बागेश्वर बाबा और राजा भैया के साथ उनकी इस मुलाकात को खास बता रहे हैं।
पवन सिंह की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ वक्त पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद लिया था। वह भी उनसे मिलने पहुंची थीं और हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेती नजर आई थीं। अब पवन सिंह के बागेश्वर बाबा के साथ सामने आए वीडियो और तस्वीरों को फैन्स उसी कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं।