इंडिगो की पहली फ्लाइट दिल्ली से पहुंची अयोध्या, यात्रियों के चेहरे पर दिखाई दी उत्साह और खुशी… किया जय श्रीराम का उद्घोष

रिपोर्ट- आरपी सिंह

उत्तर प्रदेश – राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था| वहीं, कैबिनेट ने इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया था| इन्ही सबके बीच इंडिगो की पहली फ्लाइट शनिवार को अयोध्या पहुंची| उत्साह और उमंग से लबरेज यात्रियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी| दिल्ली से आयें यात्रियों का यूको बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता और गिफ्ट देकर स्वागत किया |

नई बस रही राम की अयोध्या नगरी में वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट... एक तीर से कई निशाने - New airport named after Valmiki in Ram city of Ayodhya Many targets with

दिल्ली से आए यात्रियों पुष्प और गिफ्ट देकर किया स्वागत

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को पहली कामर्शियल फ्लाइट पहुंची। वहां पहुंचे यात्रियों का यूको बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प और गिफ्ट देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पहुंचकर यात्री काफी उत्साहित दिखे | फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे व श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र भी पहुंचे थे। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री पांडेय का स्वागत किया।  लगभग दो बजकर पांच मिनट पर इंडिगो की दूसरी फ्लाइट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

 

 

About Post Author