अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। छोटी दीपावली पर सपा नेता पवन पांडे ने उनकी अयोध्या यात्रा की तारीख का ऐलान किया। इस दौरान अखिलेश यादव हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे।
Knews Desk – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। सपा नेता पवन पांडे ने छोटी दीपावली के अवसर पर अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा की तारीख का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव शनिवार, 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे और हनुमानगढ़ी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
दरअसल, पिछले दिनों अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडे को अपनी अयोध्या यात्रा की तारीख तय करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद पवन पांडे ने छोटी दीपावली के मौके पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख की घोषणा कर दी।