प्रधानाध्यापक ने महिला टीचर के साथ की छेड़छाड़, महिला ने जमकर चलाए लाठी-डंडे

KNEWS DESK- यूपी के संभल जिले में एक शर्मसार वाली घटना सामने आई है| दरअसल, एक स्कूल में प्रधानाध्यापक ने महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ की| जिससे महिला ने आक्रोश में आकर उसपर लाठी-डंडे चलाए| साथ ही प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया| फिलहाल, अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है|

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर की है| जिले के थाना कुढ़फतेगढ़ क्षेत्र के खबरिया प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और एक महिला शिक्षक मौजूद थे| आरोप है कि प्रधानाध्यापक कई दिनों से महिला शिक्षक के साथ छेड़छाड़ कर रहा था लेकिन शनिवार को जब आरोपी प्रधानाध्यापक ने हदें पार कर दी| इससे  महिला शिक्षक गुस्से में आई उसने अपने पास पड़ी लाठी उठाई और फिर सभी बच्चों के सामने ही प्रधानाध्यापक पर जमकर हमला कर दिया|

फिर प्रधानाध्यापक भागने लगा तो महिला टीचर भी उसके पीछे लाठी लेकर भागने लगी| इसके बाद प्रधानाध्यापक जमीन पर गिरा तब महिला ने चप्पल से मारा| फिर पुलिस को फोन किया पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर उस अपनी गिरफ्त में ले लिया| पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है|

आरोपी प्रधानाध्यापक का नाम केशव दत्त शर्मा बताया जा रहा है| इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

About Post Author