भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी के लिए गुरुद्वारा साहिब में की गई ‘चढ़दी कला अरदास’
“प्रधानमंत्री मोदी का भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना उनके दूरदर्शी नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है: राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू
Knews Desk, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने उत्तर प्रदेश के सिख समुदाय के साथ मिलकर लखनऊ के आलमबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब में अरदास की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व के जारी रहने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित विशेष अरदास में बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुई। गुरुद्वारा साहिब “जो बोले सो निहाल”, “सत श्री अकाल” के जयघोष से गूंज उठा। संगत ने सरबत दा भला तथा देश की चढ़दी कला के लिए अरदास की। सिख समुदाय के सदस्यों ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आकर प्रधानमंत्री बननेवाले पीएम मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत ने अभूतपूर्व सामाजिक-आर्थिक विकास देखा है। जिसमें डिजिटल और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और सामाजिक बदलाव शामिल हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने से देश भर में 25 करोड़ से ज़्यादा लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकल पाए हैं।

सिख समुदाय के सदस्यों ने कहा कि पीएम मोदी का सिखों के साथ एक विशेष लगाव है। उन्होंने सिखों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें 1984 के दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाना और श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलवाना शामिल है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा, “यह हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व करते हुए सफलतापूर्वक 12 साल पूरे कर लिए हैं और वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह उनकी दूरदर्शी नेतृत्व में लोगों के विशवास को दर्शाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का सिख समुदाय के साथ एक खास रिश्ता है। उन्होंने सिख समुदाय की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया है, जिसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाना और करतारपुर कॉरिडोर खोलना शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में शासन ज़्यादा पारदर्शी, टेक्नोलॉजी आधारित और नागरिक केंद्रित हुआ है। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हुआ, ताकि समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की राह पर अग्रसर है।” लखनऊ के गुरुद्वारा आलमबाग की इंदर सिंह सभा के प्रेसिडेंट निर्मल सिंह ने कहा, “आज पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह पीएम मोदी के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिन्होंने पिछले 12 सालों में देश और उसकी अर्थव्यवस्था को बहुत कुशलता से संभाला है। केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सामने रखी गई हमारी सभी समस्याओं को उन्होंने सुना और उनका समाधान किया।” सिख नेता भूपिंदर सिंह ने कहा, “पीएम मोदी ने कई ऐसे काम किए हैं जिनके लिए सिख समुदाय हमेशा उनका आभारी रहेगा। करतारपुर कॉरिडोर को खोलने और यात्रा को सरल बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने जो काम किए, वैसा किसी भी राजनीतिक पार्टी ने पहले कभी नहीं किया। पीएम मोदी ने सिख इतिहास और विरासत को अत्यधिक पहचान दिलाने में मदद की है।”