बर्थडे का केक बना खतरा! 3 साल के बच्चे ने निगल ली मेटल वायर

Knews Desk- महाराष्ट्र के ठाणे में एक जन्मदिन की खुशी उस समय डरावने अनुभव में बदल गई, जब एक 3 साल के बच्चे ने बर्थडे केक की सजावट में लगी मेटल पिन निगल ली। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बच्चों की सुरक्षा और केक डेकोरेशन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

https://www.instagram.com/reel/DZSTYcLMwOF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के जन्मदिन पर परिवार ने बॉलिंग-थीम वाला कस्टमाइज्ड केक मंगवाया था। केक की सजावट में चॉकलेट बॉलिंग पिन्स लगाई गई थीं, जिनके अंदर सपोर्ट के लिए मेटल वायर का इस्तेमाल किया गया था। परिवार का आरोप है कि बेकरी ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। अगले दिन पार्टी में मौजूद बच्चों ने सजावटी हिस्सों के अंदर मेटल पिन देखी, जिसके बाद परिवार को शक हुआ कि बच्चा इन्हें निगल चुका है। तुरंत अस्पताल में एक्स-रे कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की छोटी आंत में दो मेटल पिन फंसी हुई पाईं। यह खबर सुनते ही परिवार की चिंता और बढ़ गई।

https://www.instagram.com/reel/DZSfkNysCu_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

डॉक्टरों ने बताया कि पिन आंत तक पहुंच चुकी थीं, इसलिए तत्काल सर्जरी की जरूरत नहीं थी। बच्चे को निगरानी में रखा गया और करीब 48 घंटे बाद दोनों मेटल पिन प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकल गईं। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। घटना के बाद बच्चे की मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सभी माता-पिता को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए केक ऑर्डर करते समय यह जरूर पूछें कि सजावट में इस्तेमाल की गई सामग्री पूरी तरह खाने योग्य है या नहीं। यह मामला इस बात की याद दिलाता है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *