UP नगर निकाय चुनाव में AAP की जीत की खुशी में बधाई देने दिल्ली पहुंचेंगे अरविन्द केजरीवाल…

KNEWS DESK :  उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के 100 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है|इसके साथ ही छह नगर पंचायत चेयरमैन और तीन नगर पालिका भी चुने गए हैं|इस खुशी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद यूपी आकर उम्मीदवारों को बधाई देंगे|उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में दिल्ली मॉडल ने भी बड़ी जीत प्राप्त की है| यह आम आदमी पार्टी के लिए काफी सुखद खबर है|

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार प्रविष्टि की है| जिसको लेकर AAP पार्टी काफी खुश है| निकाय चुनाव में AAP के तीन नगर पालिका अध्यक्ष और छह नगर पंचायत अध्यक्ष को चुना गया है|नगर पालिका परिषद में रामपुर से सना खानम, बिजनौर की श्योहारा पर फैसल वारसी और अलीगढ़ के खैर से संजय शर्मा चेयरमैन चुने गए हैं|इसके साथ ही मुजफ्फरनगर की शाहपुर सीट से हाजी अखरम,अमरोहा की जोया,नगर पंचायत से जुबैर अहमद, मुरादाबाद की पाकबड़ा नगर पंचायत से मोहम्मद याकूब ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है|

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के आठ निगम पार्षद, 30 नगर पालिका परिषद सदस्य और 61 नगर पंचायत सदस्य चुने गए हैं| वहीं पार्षद और सभासद का आंकड़ा 100 तक जा चूका है|जिसके चलते आम आदमी पार्टी के अंदर सुखद माहौल बन गया है| संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे|आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में जीत हांसिल करने वाले पार्टी उम्मीदवारों को बधाई दी है|उन्होंने ट्वीट पर लिखा, कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई| आम आदमी पार्टी पर अब देश के हर हिस्से में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है|ये अच्छी बात है, कि जनता अब धीरे-धीरे काम की राजनीति की तरफ बढ़ रही है|भविष्य आम आदमी पार्टी का ही है|

संजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि,हम जनता का विश्वास जीतने में सफल रहें हैं|आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी और तेजी के साथ उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगी|जाति धर्म के नाम पर जक ड़ी हुई उत्तर प्रदेश की राजनीति को जाति धर्म के जंजाल से बाहर निकालना एक बहुत बड़ी चुनौती थी हमारे लिए, इसकी शुरुआत इस चुनाव में हुई है|

About Post Author