छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का घोषणा पत्र हुआ जारी , महिलाओं युवाओं किसानों से किए वादे

KNEWSDESK-  छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है । ऐसे में सारी पार्टियां जनता को लुभाने के लिए कई घोषणाएं कर रही हैं। जैसा कि हर पार्टी चुनाव से पहले लोगों के लिए घोषणा पत्र जारी करती हैं। इसी को ही आगे बढ़ाते हुए  कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है।  इस मेनिफेस्टों में  महिलाओं युवाओं किसानों आदि के लिए कई ऐलान किए गए हैं, जिसमें किसानों का कर्ज माफ ,  केजी से लेकर पीजी तक निशुल्क शिक्षा, सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी , उद्योगों के लिए कर्ज पर 50 फीसदी की सब्सिडी, सड़क दुर्घटना में निशुल्क स्वास्थ सुविधा आदि को शामिल किया गया है।

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किए। ये वादे

पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। आंकडे़ गिनाते हुए कहा कि 9200 करोड़ का कर्ज माफ किया जा चुका है.

20 क्टिंल धान की खरीद की जाएगी।

केजी से लेकर पीजी तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध होगी।

बीपीएल परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज , एपीएल परिवारों को 5 लाख का मुफ्त इलाज

छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराई जाएगी।

युवाओं को उद्योगों के लिए कर्ज पर 50 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी।

सिलेंडर रिफिल पर 500 रुपये का सब्सिडी दी जाएगी । और ये रुपये सीधे महिलाओं के खाते में जमा होंगे।

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 17.50 लाख लोगों को आवास दिया जाएगा।

जिन मजदूरों के पास जमीन नहीं हैं। उनको 10 हजार सालाना दिया जाएगा।

सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम में अपग्रेड किए जाएंगे।

6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा पर दिया जाएगा। इसके बाद 4000 सालाना बोनस भी मिलेगा।

महिला  स्वंय सहायता समूहों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।

6600 से अधिक वाहन मालिकों के बकाया कर्ज माफ होंगे।

200 यूनिट तक की फ्री बिजली दी जाएगी।

 

 

About Post Author