World Cup 2023: विराट कोहली ने 49वां शतक बनाकर रचा इतिहास, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

KNEWS DESK- पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं| विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा दिया| वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए अपने करियर का 49वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया|

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अपनी जबरदस्त फॉर्म में है| टीम ने शुरुआती 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है| वहीं टीम अपना 8वां मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेल रही है|

कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है| कोहली ने अपना यह धमाकेदार शतक करियर की 277वीं वनडे पारी में जमाया है| जबकि सचिन ने 451वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी|

 

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

♦ सचिन तेंदुलकर   –  452 पारी  –  49 शतक

♦ विराट कोहली   –  277 पारी  –  49 शतक

♦ रोहित शर्मा   –  251 पारी   – 31 शतक

♦ रिकी पोंटिंग   –  365 पारी  –  30 शतक

♦ सनथ जयसूर्या   –  433 पारी  –  28 शतक

About Post Author