शुद्धिकरण पर छिड़ी लड़ाई,राजनीति गरमाई !  

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान के कथित शुद्धिकरण का मामला सुर्खियों थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला अब हल्द्वानी से देहरादून तक सियासी घमासान का रूप ले चुका है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर भाजपा पर हमलावर है,कांग्रेस का आरोप है, कि हवन करने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भाजपा के सदस्य हैं, इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है. कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल से प्रेरित होकर हवन करना नहीं था। उनका कहना है कि रामलीला मंच पर दूसरे धर्म के नारे लगे, इसलिए शुद्धिकरण किया गया। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर कई आरोप लगाए। इसके बाद मामला और गर्मा गया जब हवन करने वाले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस वार्ता के दौरान जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया जिसके बाद कांग्रेस और आक्रामक हो गई। वही अब तक भाजपा कांग्रेस के आरोपों को खारिज करती रही, लेकिन अब भाजपा राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करती नजर आ रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के बारे में सोचना चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए। वही कांग्रेस ने आगामी दिनों में इस विषय को और बड़े स्तर पर उठाने का भी संकेत दे दिया है। इस बीच आपसी बयानबाज़ी चरम पर देखी जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सचिवालय कूच किया. लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुभाष रोड पर सचिवालय भवन से पहले ही डबल लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. उधर, सचिवालय के पास सुभाष रोड पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई. कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया  इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और पुलिस लाइन भेज दिया.कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र सरकार पर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोल बोले, वही दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मंदिर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘बुद्धि शुद्धि’ के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जाने की बात कही गई.कुल मिलाकर प्रदेश में नई बहस ने राजनीति का माहौल चुनाव से पहले ही बेहद गर्म कर दिया है.

कुल मिलाकर, हल्द्वानी के एक मैदान के शुद्धिकरण ने उत्तराखंड की सियासत में नया भूचाल ला दिया है। एक तरफ कांग्रेस इसे दलित अस्मिता और संवैधानिक मूल्यों पर हमला बता रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा इसे कांग्रेस का बिना मुद्दे का हंगामा करार दे रही है। सवाल उठ रहे है, कि क्या जनसभा ग्राउंड का शुद्धिकरण करना धार्मिक भावना थी या फिर इसके पीछे कोई सियासी मंशा। हल्द्वानी की सड़कों से शुरू हुआ ये विवाद अब देहरादून तक पहुंच गया है। कांग्रेस सचिवालय कूच कर रही है, तो भाजपा बुद्धि शुद्धि हवन कर रही है। अब आने वाले दिनों में ये देखना होगा कि इस शुद्धिकरण की सियासत का ऊंट किस करवट बैठता है और इसका फायदा किसे मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *