दिल्ली से उठी चिंगारी,देवभूमि पर भारी !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, देशभर में इन दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा में पेपर लीक और CBSE मार्किंग में अनियमितताओं को लेकर छात्रों और युवाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है. वही दिल्ली से उठी छात्रों की यह चिंगारी अब देवभूमि उत्तराखंड तक भी पहुंच गई है.सामने आ रहे भर्ती घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में प्रदेश के युवा भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वही इस मुद्दे ने अब सियासी गलियारों में भी तूल पकड़ना शुरु कर दिया है.कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कई आरोप लगा रहे हैं.अब तक जहाँ विपक्ष युवाओं को समर्थन देता नज़र आ रहा था, तो वही देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद कूच के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार देर रात ब लोकभवन कूच कर सत्ताधारी सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. जिसके बाद जवाब में उत्तराखंड भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भी बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने और छात्रों की आड़ में राजनीति चमकाने जैसे आरोप लगाकर घेरने का काम किया. इस बीच कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने भी होते दिखाई दिये. कुलमिलाकर, यह पूरा विषय जो अब तक छात्रों और युवाओं से जुड़ा नज़र आ रहा था वही इस मामले ने अब सियासी रुख भी अपना लिया है. बीते दिनों भी देखा गया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा राजधानी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर युवाओं को जगाने का काम किया गया था, जहाँ छात्र और युवाओं ने भी पेपर लीक और विभिन्न धांधली के चलते अपनी चिंता व वक्तव्य रखने का काम किया. लेकिन अब पूरे देश के साथ साथ प्रदेश में भी बड़े प्रदर्शन होते दिखाई दे रहे है. जिसके चलते पक्ष विपक्ष के बीच आपसी बयानबाज़िया भी देखने को मिल रही है.

नई दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों के साथ ही विपक्षी दलों का प्रदर्शन लगातार जारी है. पेपर लीक मामले को लेकर छात्र और विपक्षी दल लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं संसद में इस मामले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दल के नेताओं बीते दिन पीएम आवास का भी घेराव किया. जिसके विरोध में अब बीजेपी सड़कों पर उतर गई है. राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय घेराव के लिए हुंकार भरी.इससे पहले बीते मंगलवार में कांग्रेसियों ने देर शाम लोक भवन कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. जिसके बाद कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए पहले बैरिकेडिंग के घेरे को तोड़ दिया. फिर दूसरे बैरिकेडिंग पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस बीच हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया,जिस पर राजनीति अभी भी जारी है।

गौर हो कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस भवन कूच किया, लेकिन पुलिस की सजगता से भाजपाई कनक चौक से आगे कांग्रेस भवन की तरफ नहीं बढ़ पाए. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कांग्रेसियों को एश्ले हाल चौक से आगे कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. जिस कारण कांग्रेसी कनक चौक तक नहीं पहुंच पाए.जिस पर लगातार विरोध प्रदर्शन देश से लेकर प्रदेश में अभी भी जारी है.आखिर इस पर विराम कब लग पायेगा शायद इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *