Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर मंदिर के पास बनाएं ये 4 आसान रंगोली, कान्हा के स्वागत में खिल उठेगा आंगन

KNEWS DESK- जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मंदिर की सजावट से लेकर पूजा की तैयारी तक, हर चीज को खास बनाने की कोशिश की जाती है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने घर के मंदिर के आसपास कुछ अलग सजावट करना चाहते हैं, तो रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए बहुत मुश्किल डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है. फूलों, रंगों और श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ आसान थीम की मदद से खूबसूरत रंगोली तैयार की जा सकती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे डिजाइन, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं.

बांसुरी और मोरपंख थीम वाली रंगोली

कान्हा की बांसुरी और मोरपंख उनकी पहचान से जुड़े हैं. ऐसे में मंदिर के सामने इन दोनों को रंगोली का हिस्सा बनाया जा सकता है. सबसे पहले गोल या फूलों की आकृति वाला बेस बनाएं. इसके बीच बांसुरी का डिजाइन तैयार करें और उसके आसपास मोरपंख बनाएं. नीले, हरे और पीले रंगों का इस्तेमाल करने से डिजाइन और आकर्षक लगेगा. चारों तरफ छोटे फूल और पत्तियों की आकृतियां बनाकर रंगोली को पूरा कर सकते हैं.

कान्हा के नन्हे पैरों के निशान

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के घर आने की मान्यता को दर्शाने के लिए छोटे-छोटे पैरों के निशान बनाए जाते हैं. आप मंदिर के पास इसी थीम पर रंगोली बना सकते हैं. पहले फूलों या रंगों से एक सुंदर बॉर्डर तैयार करें और उसके बीच से मंदिर की ओर जाते हुए छोटे पैरों के निशान बनाएं. पैरों के निशान के आसपास फूलों की पंखुड़ियां बिखेरने से रंगोली और खूबसूरत नजर आएगी.

माखन की मटकी वाली रंगोली

Krishna Janmashtami Special Rangoli Design || Matki Rangoli || Easy Krishna  Rangoli || Kolam

बाल गोपाल की नटखट लीलाओं को रंगोली में दिखाना चाहते हैं तो माखन की मटकी वाला डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है. रंगोली के बीच में एक बड़ी मटकी बनाएं और उसके आसपास माखन की छोटी-छोटी बूंदों और फूलों की आकृतियां बनाएं. चाहें तो साथ में बांसुरी या मोरपंख का डिजाइन भी जोड़ सकते हैं. लाल, पीला, नारंगी और हरा रंग इस तरह की ट्रेडिशनल रंगोली को खूबसूरत लुक दे सकते हैं.

फूलों से बनाएं राधा-कृष्ण रंगोली

अगर रंगों से रंगोली बनाना आपको मुश्किल लगता है तो फूलों की मदद से आसान डिजाइन तैयार कर सकते हैं. मंदिर के पास गेंदे, गुलाब और दूसरे रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों से राधा-कृष्ण या ‘श्री कृष्ण’ लिख सकते हैं. इसके चारों तरफ फूलों की बॉर्डर बनाएं और बीच-बीच में छोटे दीये रखें. फूलों और दीयों की रोशनी से पूजा स्थल का पूरा माहौल बेहद खूबसूरत और भक्तिमय नजर आएगा.

दीयों से बढ़ाएं रंगोली की खूबसूरती

रंगोली तैयार होने के बाद उसके आसपास छोटे दीये रख सकते हैं. खासकर रात की जन्माष्टमी पूजा के दौरान दीयों की रोशनी रंगोली को और आकर्षक बनाएगी. बस ध्यान रखें कि दीये रंगोली और फूलों से सुरक्षित दूरी पर रखें, ताकि सजावट खराब न हो और आग का खतरा भी न रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *