नौतपा की भीषण गर्मी में भूलकर भी न पहनें ये कपड़े, वरना बढ़ सकती है परेशानी

KNEWS DESK- 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये साल के सबसे गर्म 9 दिन माने जाते हैं। इस दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ जाता है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे मौसम में खानपान के साथ-साथ कपड़ों का सही चुनाव करना भी बेहद जरूरी हो जाता है।

अगर इस दौरान गलत फैब्रिक या डार्क रंग के कपड़े पहन लिए जाएं, तो शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है और स्किन से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

नौतपा में क्यों जरूरी है सही कपड़े पहनना?

भीषण गर्मी और उमस के दौरान शरीर को बाहर से ठंडा रखना भी उतना ही जरूरी होता है जितना अंदर से। गलत कपड़े शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं और पसीना रोककर कई समस्याओं की वजह बन सकते हैं। ऐसे में हल्के, ढीले और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनना सबसे अच्छा माना जाता है।

इन सिंथेटिक फैब्रिक से बनाएं दूरी

नौतपा के दौरान नायलॉन, पॉलिएस्टर, स्पैन्डेक्स, एक्रिलिक और लेदर जैसे सिंथेटिक फैब्रिक पहनने से बचना चाहिए। ये कपड़े पसीना नहीं सोख पाते और शरीर में गर्मी को फंसा लेते हैं। इस वजह से घमौरियां, रैशेज, फंगल इंफेक्शन और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मी में भूलकर भी न पहनें ये रंग

गर्मी के मौसम में डार्क रंग ज्यादा गर्मी सोखते हैं। इसलिए नौतपा के दौरान ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क रेड और मैरून जैसे रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इनकी जगह हल्के और सॉफ्ट रंग ज्यादा आरामदायक माने जाते हैं।

नौतपा में कौन से रंग रहेंगे बेस्ट?

  • वाइट
  • पेस्टल पिंक
  • पीच
  • पाउडर ब्लू
  • मिंट ग्रीन
  • क्रीम
  • लैवेंडर
  • लाइट लेमन कलर

ये रंग आंखों को सुकून देने के साथ शरीर को भी कम गर्म महसूस कराते हैं।

टाइट कपड़े बढ़ा सकते हैं परेशानी

नौतपा के दौरान बहुत ज्यादा फिटेड कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। टाइट कपड़ों में हवा पास नहीं हो पाती, जिससे शरीर में पसीना और गर्मी बढ़ जाती है। इसके कारण बेचैनी, स्किन रैशेज और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

गर्मियों के लिए कौन सा फैब्रिक है सबसे अच्छा?

गर्मी में कॉटन, खादी और मलमल के कपड़े सबसे बेहतर माने जाते हैं। ये हल्के होते हैं और पसीना जल्दी सोख लेते हैं।

गर्मी में बेस्ट फैब्रिक

  • कॉटन
  • पिमा कॉटन
  • अपलैंड कॉटन
  • कॉटन वॉयल
  • मलमल
  • खादी

ये फैब्रिक शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और लंबे समय तक आरामदायक महसूस कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *