दूध के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

KNEWS DESK- सभी लोग स्वस्थ रहने के लिए दूध का सेवन करते हैं| अधिकतर लोग रात में सोते समय दूध पीते हैं| दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन A, B6, D, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयोडीन जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं लेकिन कुछ खाघ पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें दूध के साथ नहीं खाना चाहिए, नहीं तो दूध जितना फायदेमंद होता है उतना ही घातक भी साबित हो सकता है| चलिए आपको बताते हैं कि दूध के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए|

दही- दूध के साथ कभी-भी दही का सेवन नहीं खाना चाहिए| क्योंकि ये सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है| इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं|

खट्टे फल- दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए| नहीं तो इससे पेट दर्द और उल्टी की दिक्कत हो सकती है| खट्टे फल खाने के दो घंटे के बाद ही दूध का सेवन करें|

चटपटा खाना- अगर आप दूध के साथ मसालेदार भोजन खाना पसंद करते हैं तो अब से ऐसा बिल्कुल न करें| क्योंकि इससे एसिड रिफ्लक्स के साथ-साथ इनडाइजेशन जैसी समस्या भी हो सकती है|

प्रोटीन युक्त चीजें- दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है| ऐसे में अगर आप प्रोटीन से भरपूर भोजन भी इसके साथ करने लगेंगे तो आपके पाचन तंत्र पर भारी आजायेगा| जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं|

मछली- मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदे मंद होती है लेकिन आपको दूध के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए| इससे आपके पेट में दर्द और फूड पॉइजनिंग आदि हो सकती हैं| इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां भी होती हैं|

About Post Author