चेहरे पर इस तरह लगाएं आलू, आएगा पार्लर जैसा निखार, स्किन सम्बन्धी कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

KNEWS DESK- खराब लाइफस्टाइल और गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स के जरिए आजकल स्किन की चमक खत्म होती चली जा रही है| ये बात तो सभी जानते हैं कि स्किन की चमक को बरकरार रखने लिए घरेलू नुस्खों से बेस्ट कुछ हो ही नहीं सकता| जैसे, आलू ये त्वचा की गहराई तक जाकर सफाई करता है| इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी  हट जाती है| एंटी-एजिंग गुण के चलते आलू झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या को जड़ से खत्म करता है|चलिए आज हम आपको बताते हैं आलू को चेहरे पर लगाने का तरीका…

आलू का रस

ग्लोइंग स्किन के लिए आलू को मिक्सी में पीसकर रस निकाल लें| अब कॉटन बॉल से इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं| करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट इसे चेहरे पर रहने दें| फिर अपने फेस को पानी से धो लें| आलू चेहरे की डीप क्लीनिंग कर गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ कर देता है|
आलू और दही
सबसे पहले आलू को पीस लें| अब इसमें दो चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर मिक्स कर लें| अब इसे करीब 10-15 मिनट तक चेहरे लगाएं रखें| फिर चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धोएं| हफ्ते में एक-दो बार इसे चेहरे पर लगाएं|
आलू और एलोवेरा
एक कटोरी लेकर उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल लें| इसमें दो चम्मच आलू का रस मिलाएं| इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं| सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें| इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है|
आलू और टमाटर रस
एक बाउल में एक चम्मच आलू का रस लें| इसमें एक चम्मच टमाटर का रस और दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें| अब इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट तक के लिए लगाएं| फिर पानी से अच्छी तरह मुंह धो लें| इस फेस पैक से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा और चेहरे पर निखार आएगा|

About Post Author