कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाएं स्वादिष्ट पंचामृत, जानें इसकी सही रेसिपी

KNEWS DESK- रक्षाबंधन खत्म होने के बाद अब सभी लोग आने वाली कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गए हैं| इस साल यह त्यौहार 6 सितंबर और 7 सितंबर दो दिन मनाया जा रहा है| इस दिन भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए पंचामृत और पंजीरी बनाई जाती है| वैसे तो पंचामृत हर पूजा पाठ के मौकों पर बनाया जाता है लेकिन जन्माष्टमी पर खासतौर पर इसे बनाया जाता है| आज हम आपको पंचामृत की स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे|

पंचामृत बनाने के लिए सामग्री

दूध – 500 मिली

दही- 100 ग्राम

घी- 1 टेबलस्पून

शहद- 2 टेबलस्पून

शक्कर- 100 ग्राम

तुलसी- 10-12 पत्तियां

मखाना, काजू, बादाम, किशमिश और चिरौंजी

गंगाजल- 2 स्पून

इलाइची पाउडर- आधा स्पून

पंचामृत बनाने की रेसिपी 

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले दूध और दही को अच्छी तरह फेंट कर मिला लें| अब इसमें शहद और घी मिलाएं| फिर चीनी का पाउडर मिक्स कर दें| अब ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम और मखाना को हल्का घी डालकर फ्राई कर लें| अब बने हुए दूध दही के मिश्रण में सारे ड्राई फ्रूट्स डालें और इलाइची पाउडर मिक्स कर लें| अब पंचामृत में तुलसी के पत्तों को तोड़कर डालें साथ ही गंगाजल भी डाल दें| तैयार आपका भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए स्वादिष्ट पंचामृत|

About Post Author