टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ मत… सलमान खान ने फैंस को दिया ज्ञान

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका बेहद शांत और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह काले रंग की टी-शर्ट और ब्लैक हैट पहने अलग-अलग पोज़ देते नजर आ रहे हैं। खुले माहौल में उनका यह कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

लेकिन सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, उनके साथ लिखा गया कैप्शन भी चर्चा में आ गया। सलमान ने लिखा, “सोच ये है कि किसी भी फील्ड में… सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूलकर आगे बढ़ो। और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनाने दो।”

उनका यह ज्ञान भरा संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे जिंदगी की सीख मान रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आपसे बेहतर हैट कोई नहीं पहन सकता, सलाह देने के लिए शुक्रिया भाई।” वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “सलमान भाई, पुरानी वाली वाइब वापस आ गई है।”

सलमान खान की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब वह अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, वह इस समय दिल राजू की फिल्म पर काम कर रहे हैं।

वहीं उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’, जिसका नाम अब बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है, फिलहाल अटकी हुई बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कई बदलाव किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और फैंस सलमान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले भी सलमान ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पेट डॉग को गले लगाए नजर आए थे। उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “ये है सुख।” इस तस्वीर को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *