विजयकांत के अंतिम संस्कार में विजय पर हुआ चप्पल से हमला, वायरल हुआ ये वीडियो

KNEWS DESK- साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत का 71 साल की उम्र में बीते दिन निधन हो गया| विजयकांत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे|

गुरुवार को विजयकांत के निधन से साउथ सिनेमा में दुख का माहौल बन गया| एक्टर विजय जो उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्हें अपना मेंटर मानते हैं, वह भी अपने को-स्टार के निधन से सदमे में आ गए थे| वह बीती शाम को विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए लेकिन इस दौरान एक शर्मनाक घटना हो गई, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

दरअसल, विजयकांत के आखिरी दर्शन करने के लिए विजय थलापति अपनी कार से उतरे| उसी समय भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया| उनकी आंखें नम थीं और वह अपने मेंटर को श्रद्धांजलि देने जा ही रहे थे कि तभी किसी ने उनपर चप्पल फेंकी| चप्पल जाकर सीधा अभिनेता के सिर पर लगी| इतना ही नहीं अभिनेता विजय को लेकर भीड़ इतनी उत्साही दिखी कि वह ढंग से अपने मेंटर के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए| सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है| लोग चप्पल फेंकने वाली घटना पर अपना गुस्सा जता रहे हैं| लोगों ने इसे बहुत शर्मनाक बताया है|

About Post Author