सुपरस्टार थलापति विजय ने राजनीति में रखा कदम, अपनी पार्टी के नाम का किया ऐलान

KNEWS DESK- तमिल फिल्मों के बड़े स्टार्स में से एक थलापति विजय ने अब राजनीति में अपना कदम रख दिया है| एक्टर ने फिल्मों से राजनीति का सफर शुरू कर दिया है| उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया है| विजय ने अपनी पार्टी का नाम तमिलागा वेत्री कझगम रखा है| इसके साथ ही विजय ने एक स्टेटमेंट इशू किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं और ना ही इस चुनाव में किसी पार्टी को सपोर्ट करेंगे| हमने ये फैसला सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है|

विजय ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हम अपनी पार्टी ‘तमिलागा वेत्री कझगम’ को रजिस्टर करने के लिए आज चुनाव आयोग में आवेदन कर रहे हैं| हमारा लक्ष्य आगामी 2026 विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है| साथ ही मौलिक राजनीतिक परिवर्तन लाना है, जो लोग चाहते हैं|

Image

बता दें, साउथ में विजय की एक अलग पहचान है| रजनीकांत के बाद विजय ही हैं, जिन्हें लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं| विजय जैसे ही अपनी किसी फिल्म का ऐलान करते हैं, उसके बाद से फैंस उसको लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं| फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है| विजय लंबे समय से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और फिल्मों के जरिए उनको एंटरटेन कर रहे हैं| वहीं अब एक्टर ने राजनीति में भी कदम रख दिया है|

About Post Author