Sonam Kapoor B’day: अनिल कपूर की प्रिंसेस हुई 38 साल की, ऐसे की करियर की शुरूआत

मनोरंजन :  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज जन्मदिन है| अनिल कपूर की प्रिंसेस सोनम कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं| अभिनेत्री सोनम के फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं| आज हम आपको सोनम कपूर के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं|

सोनम कपूर और उनके परिवार के लिए आज बेहद खास दिन है| मां बनने के बाद सोनम कपूर का ये पहला जन्मदिन है| पिछले साल अगस्त में सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया था| जिसका नाम वायु रखा गया|

अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बड़ी बेटी सोनम ने वर्ष 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी|

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर असल में कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं| जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ही उनकी फिल्मों की दुनिया से जान-पहचान कराई और फिल्म निर्माता के समझाने पर ही सोनम ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा|

सोनम कपूर अपने फिल्मी करियर के साथ तकरीबन 20 फिल्म कर चुकी हैं| हालांकि, इनमें से केवल 5-6 ही ऐसी फिल्में ही बॉक्स- ऑफिस पर कामयाब हो सकी थीं|

सोनम कपूर की कामयाब फिल्में  ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ शामिल हैं| इनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है| आखिरी बार साल 2019 में सोनम कपूर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘द जोया फैक्टर’ जैसी फिल्मों में देखी गई थीं|

साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी के शादी कर ली| काफी समय से ये सोनम फिल्मों से दूर होकर अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं|

About Post Author