राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने 2026 के OTT चार्ट में किया टॉप, बनी भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज

KNEWS DESK- राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्होंने अब तक कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब फिल्ममेकर ने ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के साथ बतौर प्रोड्यूसर वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखा है। इस सीरीज में वीर हिरानी और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए हैं। दिलचस्प कहानी के साथ आई इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब यह 2026 की अब तक की भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ लगातार दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। लेटेस्ट ऑर्मेक्स OTT कंटेंट इनसाइट्स के मुताबिक, यह शो 2026 की अब तक की भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गया है। इसे अब तक 2.3 करोड़ यूनिक दर्शक देख चुके हैं और इसके करीब 2.7 करोड़ दर्शकों तक पहुंचने का अनुमान है। 76 की ऑर्मेक्स पावर रेटिंग के साथ यह शो 2024 के बाद से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नॉन-फ्रेंचाइजी हिंदी वेब सीरीज भी बन गई है।

इसके साथ ही ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इस बात की मजबूत मिसाल बन गई है कि किस तरह ऐसा कंटेंट, जिसे अलग-अलग उम्र और वर्ग के लोग आसानी से समझ सकें, कनेक्टर TV के बढ़ते चलन का फायदा उठा सकता है। इसकी सरल कहानी, रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा ह्यूमर और एक खास सामाजिक मुद्दे को कहानी के जरिए सामने रखने का तरीका इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा रहा है। इन सभी खूबियों के साथ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ भारत में स्ट्रीमिंग ओरिजिनल्स के भविष्य को भी एक नई दिशा देती नजर आ रही है।

राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने शानदार रिस्पॉन्स के साथ शुरुआत की थी और जल्द ही JioHotstar के इतिहास का सबसे बड़ा शो बन गई। इसने प्लेटफॉर्म पर किसी स्क्रिप्टेड शो के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया। साइबर क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर के अनोखे मेल की वजह से यह सीरीज वीकेंड की सबसे ज्यादा बिंज-वॉच की जाने वाली सीरीज बनी। यह शो सात भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ में ट्रेंड कर चुका है और फिलहाल JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *