37 साल की उम्र में मां बनने वाली ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, नए फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर छाईं

KNEWS DESK – टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने नए जीवन के बेहद खास फेज को एन्जॉय कर रही हैं। ‘कुबूल है’ में जोया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सुरभि जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने लगभग 12 हफ्ते पहले अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी।

नए फेज को एन्जॉय कर रहीं सुरभि

37 साल की सुरभि ज्योति इस वक्त एक्टिंग से दूर हैं और पूरी तरह अपने नए सफर यानी मां बनने की तैयारी में जुटी हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज दी थी कि वह और उनके पति अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया फोटोशूट

हाल ही में सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपना नया फोटोशूट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिस्ता ग्रीन बॉडी फिटेड ड्रेस में उन्होंने बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है।

तस्वीरों में वह हाथों में फूल लिए नजर आ रही हैं और सड़क किनारे फूलों की दुकान के पास यह फोटोशूट कराया गया है। सुरभि ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा—“Blessed beyond words.”

इस फोटोशूट में सुरभि ने पिस्ता ग्रीन ड्रेस के साथ खुले बाल रखे हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, डायमंड ईयररिंग्स और सिंपल चेन के साथ अपना लुक पूरा किया है। उनका यह सादगी भरा लेकिन खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

टीवी इंडस्ट्री में मजबूत पहचान

सुरभि ज्योति को टीवी शो ‘कुबूल है’ के अलावा ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में भी उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी काफी मजबूत है, जहां इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार और फिर शादी में बदल गया।