इंस्टाग्राम पर लाइव आने के बाद पंकज त्रिपाठी खुद भूल गए वजह, जानें इसके पीछे की वजह

KNEWS DESK – एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है| अभी हाल ही में एक्टर इंस्टाग्राम पर लाइव आये थे और वो लाइव आने की वजह भूल गये थे| इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है| हम आपको इस पूरी बात की सच्चाई बताते हैं|

Pankaj Tripathi took reference of his character in OMG-2 from his father | Akshay Kumar | अक्षय कुमार ने कहा था वो मेरे बिना फिल्म नहीं बनाएंगे: पंकज त्रिपाठी - Dainik Bhaskar

पंकज त्रिपाठी लाइव आने की वजह गए भूल 

मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी एक महत्वपूर्ण घोषणा करने के लिए बुधवार 8 नवंबर को इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे और अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए वो पूरी तरह से भूल गए की वो किस बात के लिए लाइव आए थे| पंकज त्रिपाठी, जिनके इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन यानी 50 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें इंस्टाग्राम पर लाइव आने के बाद ये बिलकुल याद नहीं रहा कि वो क्यों लाइव आए थे| उन्होंने अपने फैंस को नमस्ते कहा और हंसने लगे| पंकज त्रिपाठी ने लाइव में कहा, “सभी को नमस्कार… और मुझे याद नहीं कि मैं आज लाइव क्यों आया! यह मेरी आदत है, जो लोग मुझे जानते हैं वे मेरी ओर से गवाही दे सकते हैं,” इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ बातचीत भी की, लेकिन वो बार-बार ये बता रहे थे कि लाइव आने का उनका ‘उद्देश्य’ वो भूल गए हैं|

जानें पूरी सच्चाई

एक्टर के फैंस को उम्मीद थी कि पंकज त्रिपाठी मिर्जापुर के बारे में कोई घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया| लेकिन बार-बार ये सवाल सभी के मन में जरूर आ रहा था कि पंकज त्रिपाठी भूलने की बात क्यों कर रहे हैं| दरअसल पंकज त्रिपाठी का इस तरह से लाइव आकर भूलने की ‘एक्टिंग’ करना एक प्रमोशनल स्ट्रैटजी का भाग था और सूत्रों की मानें तो वो ZEE5 पर आने वाली अपनी फिल्म ‘कड़क सिंह’ को प्रमोट कर रहे थे और उनकी ये ‘भूलने’ की एक्टिंग उनके किरदार से कनेक्टेड है|

यह भी पढ़ें – धनतेरस के दिन इन 10 चीजों को खरीदना होगा बेहद शुभ, घर जरुर लाएं ये सामान

About Post Author