सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मैचिंग की ड्रेस में स्पॉट हुई नव्या नवेली नंदा

मनोरंजन : नव्या नवेली नंदा यानि अमिताभ बच्चन की नातिन डेटिंग की खबरों को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है| इसी सुर्खियों के दौरान अब वो अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं| एयरपोर्ट पर दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आए| गोवा ट्रिप के बाद वो दोनों वापस मुंबई लौटे रहे थे|

हालांकि, नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है| अब हाल ही में गोवा ट्रिप से वापसी कर रहे ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए| सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| दोनों को व्हाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में देखा गया है| जहां सिद्धांत ने सफेद शर्ट और ट्रैक पैंट के साथ कैप और मास्क के साथ एक ऑल-व्हाइट लुक लिया है| वहीं नव्या ने व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक कलर की जीन्स पहनी हुई है|

नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी पहले भी एक-साथ उत्तराखंड ट्रिप पर जा चुके हैं| जहां उनकी फोटोज भी सामने आईं थी| तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था|

About Post Author