‘गलती से हो जाता है…’ शादी में चीटिंग पर राम कपूर का अजीब बयान, आकांक्षा चमोला ने किया विरोध

KNEWS DESK – नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के प्रीमियर को अभी तीन ही दिन हुए हैं और शो में ड्रामा तेज़ हो गया है। 15 कंटेस्टेंट वाले इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

हाल ही में ‘लॉकअप 2’ के तीसरे एपिसोड में एक दिलचस्प और विवादित चर्चा देखने को मिली। कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से सवाल किया कि जब किसी को पता चले कि उसके पार्टनर ने उसे धोखा दिया है, तो उस स्थिति में क्या सॉल्यूशन होना चाहिए और क्या ऐसे रिश्ते को जारी रखना चाहिए।

इस सवाल के जवाब में राम कपूर ने रिश्तों और शादी को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि शादी एक मुश्किल सफर है और इसे बनाए रखने के लिए हर दिन मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी रिश्ते में भरोसा टूटता है, तो दोबारा जुड़ना आसान नहीं होता, लेकिन कई बार हालात और परिवार के हित में रिश्ते को संभालने की कोशिश की जाती है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं जिन्हें लोग “डील ब्रेकर” नहीं मानते और समय के साथ चीजें संभल जाती हैं।

राम कपूर के इस बयान ने शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छेड़ दी।

आकांक्षा चमोला ने उनके बयान पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बेवफाई को “गलती” नहीं कहा जा सकता। उनके अनुसार किसी के साथ फिजिकली इंटीमेट होना एक सोच-समझकर लिया गया निर्णय होता है। आकांक्षा ने कहा कि इसे सामान्य गलती की तरह नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यह एक प्रोसेस है जिसमें कई स्तरों पर निर्णय शामिल होते हैं। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे ऐसे नहीं समझाया जा सकता जैसे कोई दुर्घटना हो गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *